हारे प्रत्याशी ने प्रधान को मारी गोली,हालत गम्भीर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 19, 2021

हारे प्रत्याशी ने प्रधान को मारी गोली,हालत गम्भीर

देवरिया ग्राम पंचायत चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी ने एक चुने हुए ग्राम प्रधान को गोली मार दी।गोली प्रधान के पेट में लगी है जिसे आजमगढ़ से मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है।पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। उधर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गयी है।इस सम्बन्ध में बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बैतालपुर विकास खण्ड के नेरूई अमवा गांव निवासी मून्नू सिंह ग्राम प्रधान चुने गये है।रात में एक युवक से प्रधान की कुछ कहासुनी हो गयी थी,जिस पर युक्त युवक हारे हुए प्रत्याशी के पास पहुंचा और उनसे कुछ जोड़ कर विवाद की बात कही।जिस पर हारा प्रत्याशी प्रधान मुन्नू सिंह के दरवाजे पर पहुंचा गया,आरोप है कि उसने मुन्नू सिंह को ललकारते हुए फायर कर दिया।गोली प्रधान के पेट में लगी और वह गिरकर तड़पडाने लगे।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल प्रधान को लेकर चिकित्सालय पहुंचे।थोड़ी देर में दो थानों की पुलिस गांव में पहुंच गयी और मामले की छानबीन में जुट गयी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad