नवनिर्वाचित प्रधान की गोली मारकर हत्या,गांव में पीएसी तैनात - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 21, 2021

नवनिर्वाचित प्रधान की गोली मारकर हत्या,गांव में पीएसी तैनात

                  

बरेली जिले के परगवां गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इशहाक की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी।बताया गया कि पुलिस ने इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत के चुनाव में हारे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने गांव में पीएसी की तैनाती कर दी है।बताया गया कि प्रधान इशहाक बाइक से जा रहे थे तभी उनके ऊपर हमला किया गया, गोली लगने से घायल प्रधान कुछ दूर जान बचाने के लिए पैदल भागे लेकिन उनका पीछा कर रहे बदमाशों ने दौड़ा कर गोली मारी।गोली चलते जब ग्रामीणों ने देखा तो घटनास्थल के तरफ आने लगे जिसे देख हमलावर भाग खड़े हुए।इस सम्बन्ध में बाइक पर साथ आ रही उनकी पत्नी शकीना के मुताबिक हमलावरों ने उन्हें दौड़ा कर गोली मारी।घटना के बाद सनसनी फैल गयी परिजनों ने इस सम्बन्ध में कुछ लोगों को आरोपी बनाया है जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad