चंदौली शहाबगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के पालपुर तिराहे के पास से एक व्यक्ति को 43 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी श्रीमती प्रीति त्रिपाठी के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह एवं उनके द्वारा गठित टीम के हमराहियों ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी की है।पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रामदेव राय निवासी भगंदा थाना चैनपुर जिला भभुआ बिहार बताया है।बताया गया कि अभियुक्त के पास से एक बाइक मिली है जिस पर वह गांजे को लाद कर आ रहा था। थाने लाने के बाद पुलिस ने उसे मुकदमा अपराध संख्या 53/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है तथा बरामद मोटरसाइकिल धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर चलानी रिपोर्ट अलग से प्रेषित की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार,कांस्टेबल अजय कुमार यादव, कांस्टेबल सूरज कुमार सरोज, कांस्टेबल राजा बाबू व महिला कांस्टेबल अर्चना शामिल रही।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment