रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान,शाहंशाहपुर वाराणसी में पौध रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. तुषार कान्ति बेहेरा द्वारा फाइकस पण्डा के पौधे लगाये गये। संस्थान के अन्य कर्मचारियों द्वारा भी लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर निदेशक ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए लोगों में जागरुकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा संस्थान के प्रांगण एवं आस-पास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में निदेशक ने लगातार फैल रहे प्रदूषण से होने वाली बिमारियों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की तथा साथ ही वर्तमान समय में कोविड महामारी के कारण आक्सीजन के महत्व एवं पौधों के योगदान पर भी चर्चा किया। पर्यावरण में आक्सीजन की मात्रा को बनाये रखने के लिए पेड़ लगाने का सुझाव संस्थान के प्रत्येक कर्मचारी को दिया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के तीनों विभागाध्यक्ष डॉ. पी. एम. सिंह, डॉ. आर. बी. यादव एवं डॉ. के. के. पाण्डेय तथा प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अनन्त बहादुर, डॉ. नीरज सिंह एवं वैज्ञानिक डॉ. शुभदीप रॉय के साथ संस्थान के सभी वैज्ञानिक गण एवं कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दी।

No comments:
Post a Comment