लखनऊ योगी सरकार खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश के लिए नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है।सरकार इसके लिए पूरे प्रदेश में जन जागरूकता अभियान चलाएगी। बताया गया कि इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक भी की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटना को रोकने हेतु विशेष ध्यान दिया जाए पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव और पराली प्रबंधन से होने वाले फायदों से किसानों को अवगत कराने हेतु नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा नए ग्राम प्रधानों को भी इस संबंध में उचित प्रशिक्षण दिया जाए।इस कार्य में एनसीसी, एनएसएस एवं भारत स्काउट गाइड आदि स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा सकता है।उन्होंने बताया कि जनपद वार फसल अवशेष जलने की घटना और धान के क्षेत्रफल के आधार पर ग्राम पंचायतों हेतु फार्म मशीनरी बैंक के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment