चंदौली कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार आम नागरिकों को वैक्सीनेशन कराने के लिए टीम के माध्यम से गांव-गांव जाकर कैंप लगाकर सभी नागरिकों को निःशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित जिले के तीन ब्लॉकों में क्लस्टर वाइज माइक्रो प्लान बनाकर व मोबिलाइजेशन टीम के माध्यम से गांव-गांव जाकर वैक्सीनेशन कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस क्रम में जिलाधिकारी संजीव सिंह आज विकास खंड नियामताबाद के प्राथमिक विद्यालय सरने व पचोखर में संचालित वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि टीकाकरण अभियान को बड़े स्तर पर संचालित करते हुए वैक्सिनेशन अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसके लिए जनपद चंदौली में धानापुर, नौगढ़ व नियामताबाद को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया गया है। जिनमें कलस्टरवार तिथियों में टीकाकरण किया जाना है। प्रत्येक ब्लॉक में चार कलस्टर बनाए गए हैं । इस अभियान को सफल बनाने के लिए 55 टीमों द्वारा कार्य किया जा रहा है। वैक्सीन न लगवाने को लेकर गांव में जो भ्रम पैदा हुई थी मोबिलाइजेशन टीमों द्वारा बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए लोगों को मोटिवेट किया जा रहा है, जिससे लोग आकर वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवा रहे हैं। लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है , वैक्सीन लगवाने के प्रति लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 18 से 45 एवं 45 प्लस के ऊपर के लोगो को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर वैक्सीनेशन करा रहे हैं। जनपद चंदौली में अब तक एक लाख 93 हजार वैक्सीन की डोज लग चुकी है। इस अभियान में लोगों को काफी सहूलियत से वैक्सीन लगाया जा रहा है। निगरानी समितियों द्वारा गांव-गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है । अफवाहों पर ध्यान न दें, वैक्सीनेशन बेहद महत्वपूर्ण है। कोरोना महामारी से लड़ने में मात्र एक कारगर उपाय है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व हैण्ड सेनेटाइजेशन के अलावा टीकाकरण बेहद जरूरी है । जिलाधिकारी ने बताया कि 1 जुलाई से इस अभियान को तीव्रता से गति मिलेगी और अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने में हम लोग सफल होंगे। ग्राम निगरानी समितियों की बैठक की जा रही है लोगों को मोबिलाइजेशन के माध्यम से जागरूक करते हुए वैक्सीनेशन का कार्य जनपद में तेजी से कराया जा रहा है। प्रत्येक राजस्व गांव में ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा, आंगनवाड़ी वर्कर व प्राथमिक शिक्षक, पंचायत सचिव, युवक मंगल दल व कोटेदार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बीपी द्विवेदी , उपजिलाधिकारी पीडीडीयू नगर सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment