युवक को बांध कर सिर मुंडवाया,मामला पहुंचा थाने - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 15, 2021

युवक को बांध कर सिर मुंडवाया,मामला पहुंचा थाने

उन्नाव में एक दुकानदार ने शक के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति को पेड़ में बांधकर पहले उसकी पिटाई की उसके बाद उस व्यक्ति का सिर मुड़वा दिया और मुछे भी कटवा दी। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इसकी जांच शुरू की, जिसके बाद ने कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया कि युवक के अपराध पर उसे सजा देने के लिए ऐसा किया गया था।इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मंगलवार सुबह इंटरनेट मीडिया में वायरल वीडियो देखा तो उसमें एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटने के बाद सिर और मुंछ मरवा दिया गया है। जब वीडियो की जांच की गई तो दुकानदार की पहचान हुई।उसकी दुकान में सोमवार को रात में चोरी हुई थी उसने पुलिस को जानकारी दिए बिना शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले युवक को घर बुलाया और उस पर दबाव बनाकर चोरी की घटना कुबूल करवा ली।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad