किसानों के साथ ग्रामीणों ने किया प्रर्दशन
रिपोर्ट-मिथिलेश कुमार
शहाबगंज चन्दौली नदी के तटों को मजबूत करने के लिए सरकार एक तरफ मेड़बंदी का कार्य करा रही है।जिससे जरूरत के समय नदी में बाढ़ आने पर पानी के एक बार बहाव को रोका जा सकें।वहीं कुछ लोग निजी स्वार्थ में आकर मानक के विपरीत मिट्टी की खुदाई कराकर बेचने का कार्य कर रहे है।जिससे आस पास के किसानों के खेतों को क्षति पहुंच सकती है।वही नदी में बाढ़ आने पर भारी नुकसान ग्रामीणों को उठाना पड़ेगा।जबकि पूर्व में आयी बाढ़ के समय मेड़ कमजोर होने के कारण गांव में पानी घुस गया था।समतलीकरण के नाम पर गलत जगह मिट्टी की खुदाई की जा रही है।बताया गया कि मानक के विपरीत तीन से चार मीटर तक खुदाई कराई जा रही है जो सरासर शासन के आदेश की अवहेलना है।मनमाना मिट्टी खुदाई से नाराज तियरा गांव के सैकड़ों किसानों ने शनिवार को खुदाई स्थल पर प्रर्दशन किया।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नदी के किनारे खुदाई किये जाने से मेड़ जहां कमजोर हो गयी है वहीं बाढ़ आने पर गांव में पानी घुसने की सम्भावना बन गयी है।ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मिट्टी खुदाई के कार्य को बंद कराने की मांग की है।इस दौरान उदय प्रताप सिंह, करन सिंह,अजय मौर्य,पंकज,नीरज,राजकुमार, संतोष यादव,प्रेम यादव,जितेंद्र यादव,बवंडर यादव,पिंटू यादव,उमेश सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment