चंदौली अलीनगर पुलिस ने इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास से एक ट्रक का नंबर प्लेट बदल रहे एक युवक को शंका के आधार पर पकड़ कर चोरी की ट्रक पकड़े जाने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान उक्त व्यक्ति को ट्रक का नंबर प्लेट बदलते जब देखा गया तो उससे पूछताछ की गई, जिस के संबंध में पता चला कि ट्रक संख्या एच आर 58 ए 5564 जनपद ग्वालियर मध्य प्रदेश के थाना क्षेत्र बहोड़ापुर से दिनांक 14 जून को चोरी की गई है। इस संबंध में थाना बहोड़ापुर ग्वालियर मध्य प्रदेश में मुकदमा अपराध संख्या 435/21 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि उक्त युवक ट्रक को चोरी कर बंगाल बेचने के फिराक से ले जा रहा था और पकड़ा गया। पकड़े गए अभियुक्त का नाम पुलिस ने कृष्ण कुमार निवासी मकान नंबर 181 चिरया थाना झुझन जिला भिवानी हरियाणा बताया है। गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक राजकुमार पांडे, कांस्टेबल दिनेश व कांस्टेबल बृजेश शामिल रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment