रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ़ चन्दौली कोटेदार राशन कार्ड धारकों का पहले सैनिटाइजेशन कराएंगे, इसके बाद पाश मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन का वितरण करेंगे। एसडीएम डॉ अतुल गुप्ता ने बुधवार को तहसील कार्यालय में क्षेत्र के कोटेदारों को हैंड सैनिटाइजर का वितरण किया। एसडीएम ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और खुद सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण कम हो गया है, लेकिन खतरा अभी बरकरार है। जरा सी लापरवाही संक्रमण को दावत दे सकती है। इसलिए पूरी सतर्कता बरतें। कोटेदार राशन लेने आने वाले कार्डधारकों को सैनिटाइज करें इसके बाद ही पाश मशीन पर अंगूठा लगवाएं। उन्होंने कोटेदारों से कहा कि लोगों को कोविड प्रोटोकाल के पालन और टीकाकरण के लिए सुबह शाम बस्तियों में जाकर बतायें कि कोरोना टीका संक्रमण के खिलाफ कंवच का काम करता है। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र कुमार चौबे, आपूर्ति विभाग के लिपिक विपिन कुमार, हंस लाल निषाद सहीत अन्य गाँवो के कोटेदार मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment