प्रधान संघ के अध्यक्ष बने मुकेश पटेल तथा महामंत्री संजय यादव - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 26, 2021

प्रधान संघ के अध्यक्ष बने मुकेश पटेल तथा महामंत्री संजय यादव






रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर से तीसरी बार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मुकेश कुमार को आराजी लाइन ब्लाक के प्रधान संघ का सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। पूर्व  अध्यक्ष  रामप्रकाश मास्टर  की अध्यक्षता और आराजी लाइन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ0 महेन्द्र सिंह पटेल की निगरानी में ब्लाक सभागार राजातालाब में आयोजित चुनाव कार्यक्रम में सर्वसम्मति से आराजी लाइन प्रधान संघ कार्यसमिति के अध्यक्ष - मुकेश कुमार (ग्राम प्रधान - नागेपुर), संरक्षक - कमला यादव ग्राम प्रधान - ग्राम प्रधान - कोरौत), वरिष्ठ उपाध्यक्ष - शिवशंकर सिंह- (ग्राम प्रधान - बादीपुर), महामन्त्री - संजय यादव - (ग्राम प्रधान - बुड़ापुर), कोषाध्यक्ष - श्यामलाल चौहान (ग्राम प्रधान - बसन्तपट्टी),कनिष्ठ उपाध्यक्ष - अभिमन्यु राम (ग्राम प्रधान -  राजपुर) को चुना गया। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दिया।पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम प्रधानों को गांव में विकास कार्यों सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक अधिकार मिला हुआ है। यदि इनके हितों पर चोट होती है तो उसकी रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। यह बातें सोमवार को ब्लाक सभागार में नव निर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष ग्राम प्रधान नागेपुर के मुकेश कुमार ने कही। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल कहा कि ग्राम पंचायत लोकतंत्र की प्रथम कड़ी है, यह मजबूत होगा तो देश भी मजबूत रहेगा। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के प्रति ग्राम प्रधानों को तत्पर रहना होगा। उपाध्यक्ष कमला यादव ने कहा कि यदि विकास कार्यों में धन की कमी आड़े आती है तो प्रधान संघ अपने संगठन के दम पर शासन से धन लेकर रहेगा। अध्यक्षता कर रहे रामप्रकाश मास्टर ने सभी को संगठन के कार्यो के प्रति कर्तव्य व निष्ठा का शपथ दिलायी।खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख नगीना सिंह, लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया।कार्यक्रम का अध्यक्षता डॉ महेंद्र सिंह पटेल और संचालन श्री प्रकाश यादव प्रधान व रामप्रकाश मास्टर ने किया।इस अवसर पर मुख्यरूप से जिला पंचायत सदस्य ललित यादव, ग्राम प्रधान राजेन्द्र पटेल,विजय पटेल,राजेश पटेल,सन्तोष यादव, शारदा ग्राम प्रधान मनोज वर्मा, श्रीनाथ पटेल, कल्पनाथ राजभर,जयप्रकाश, सन्जू देवी,सावित्री पटेल,माधुरी सिंह,राम बाबू,सेरई सिंह, संजीव कश्यप,शिवकुमार, मन्जू देवी आदि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad