चंदौली। मानव अधिकार C W A की मासिक बैठक चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंह योगी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष सन्तोष पांडेय की अध्यक्षता में कोविड नियमों का पालन करते हुए रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के मजबूती और नए सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया गया एवं समाज मे मानव हनन उत्पीडन की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय मानव हनन उत्पीडन की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। इस पर अंकुश लगाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है।ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।मानवअधिकार हनन और उत्पीडन की घटनाओं पर अंकुश लगे इस लिए लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा।जिला प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने संगठन के मजबूती पर बल देते हुए कहा कि अब कार्यकर्ताओं को कमर कस लेना चाहिए कि जहाँ पर भी कोई मानव हनन उत्पीडन की घटना घटे उसे तत्काल अपने उच्च पदाधिकारियों प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके। प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को जिमेदारी देते हुए कहा कि आप लोग सरकार की योजनाओं को गरीबो तक पहुचने में मदद करे। शौचालय निर्माण आवास,शुद्ध पेय जल,राशन कार्ड आदि कल्याणकारी योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को भी संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराना चाहिए जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके। बैठक में अमित कुमार गुप्ता,संतोष कुमार प्रजापति,अरविंद कुमार,सुधांशु जायसवाल,सत्यदेव सिंह, साधना तिवारी,देवेंद्र सिंह,शम्भू मौर्य,संजय तिवारी,बाड़ू प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Monday, July 26, 2021
मानवाधिकार सी.डब्ल्यू.ए.ने मानव हनन उत्पीडन की बढ़ती घटनाओं पर व्यक्त की चिंता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment