मथुरा जिले के मगोर्रा थाने के एक उप निरीक्षक को राजस्थान के भरतपुर में भ्रष्टाचार निरोधक व्यूरो की टीम ने 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि आरोपी दारोगा दहेज के मामले में भरतपुर के भुसावर में विवेचना करने गये थे।जहां उन्होंने आरोपियों के नाम निकालने एवम राजीनामा करवाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। बताया गया कि भुसावर थाना के गांव तरगवां निवासी राजवीर सिंह भीलवाड़ा में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। थाना मगोर्रा में कांस्टेबल की पत्नी द्वारा दहेज का मुकदमा दर्ज कराया गया था।राजीनामा करवाने के लिए दारोगा द्वारा आरोपी राजवीर से एक लाख की रिश्वत मांगी गयी थी।इसके एवज में दरोगा को 10 हजार रूपये पहले ही मिल चुके थे।आरोपी को शेष पैसे किस्त के हिसाब से देना था।इसी दौरान रिश्वत की पहली किस्त लेते समय दरोगा को एसीबी भरतपुर की टीम ने दबोच लिया।गिरफ्तार दरोगा से पूछताछ करने के लिए टीम साथ ले गयी है।
Post Top Ad
Tuesday, July 27, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment