एक ही परिवार के चार लोगों की की सड़क हादसे में मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 17, 2021

एक ही परिवार के चार लोगों की की सड़क हादसे में मौत

फतेहपुर जिले में हुए एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।यह हादसा खागा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर हुआ है जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक कन्टेनर से जा टकराई।हादसे में कार में सवार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए जिला हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी।बताया जाता है कि फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले राम किशोर अपने पुत्र अमर सिंह 40 बहू शिक्षिका नीलम वर्मा 37,नातिन अनन्या 12,तन्नू 9 व नाती अयाध 4 वर्ष के साथ कार से कानपुर की तरफ जा रहे थे।गाड़ी नीलम वर्मा चला रही थी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घटना की जांच में जुटी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad