रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-अखरी से अदलपुरा मार्ग स्थित खनावं से शुूलटंकेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले रास्ते पर सोमवार को रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने 7.44 लाख की लागत से पंडित मदन मोहन मालवीय जी के नाम से एक भव्य द्वार बनाने हेतु भूमि पूजन तथा शिलान्यास किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मिलन मौर्या, पूर्व अध्यक्ष वीरेश्वर सिंह, धीरू नारायणी सिंह, जयप्रकाश, अशोक सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रवण श्रवण सिंह ,गोल्डन सिंह, दिनेश सिंह, पप्पू यादव , प्रदीप जायसवाल ,कमलेश प्रजापति आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

No comments:
Post a Comment