ओबीसी आरक्षण लागू न किये जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 25, 2021

ओबीसी आरक्षण लागू न किये जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

                   

अपना दल के कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य का आवास घेरा

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी। अपना दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा नीट एवं 69000 शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण लागू न करने के खिलाफ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह के चितईपुर स्थित आवास का घेराव किया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को पूर्वाहन 11 बजे आदित्य नगर स्थित मंगलम वाटिका पर जुटे अपना दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध जुलूस निकाला, जो राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य  कौशलेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर धरना सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारी "पिछड़ा विरोधी केंद्र व प्रदेश सरकार होश में आओ" "नो ओबीसी- नो नीट" "नीट व शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण लागू करो" आदि नारे लगा रहे थे।इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा नीट में ओबीसी का कोटा निर्धारित ना किया जाना तथा प्रदेश सरकार द्वारा 69000 शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण घोटाला करना इन सरकारों के सामाजिक न्याय विरोधी कार्यप्रणाली का साक्षात प्रमाण है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने जहां एक ओर चुनावी लाभ के लिए पिछड़े वर्ग के 27 नए मंत्री बनाए, वहीं दूसरी ओर पिछड़े वर्ग को दीर्घकालिक शैक्षणिक सामाजिक एवं आर्थिक हानि पहुंचाने के लिए मेडिकल की परीक्षा में ओबीसी का 27% कोटा ही समाप्त कर दिया है। सरकार में शामिल पिछड़े वर्ग के नेताओं की चुप्पी घोर आपत्तिजनक है। जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। इसके खिलाफ प्रदेश भर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जब तक नीट एवं शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं हो जाता, तब तक विरोध आन्दोलन जारी रहेगा। अति शीघ्र मांगे पूरी ना हुई तो सड़कों पर आर-पार की लड़ाई होगी। नेतृत्व अपना दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश पटेल एवं युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष गगन प्रकाश यादव ने किया, जिसमें प्रमुख रुप से सर्वश्री सुरजीत सिंह, दिलीप सिंह पटेल, पंकज सेठ, गौरीशंकर पटेल, राम लखन पाल, रविंद्र पटेल, डॉ सुशील पटेल, जितेन्द्र मौर्य, गिरजाशंकर यादव, विपिन यादव, बाबा राम पटेल, काजू पाल, प्रभु पटेल, मिठाई लाल, विजय भगत, छेदी पटेल, महेंद्र राजभर, साजन सोनकर, सैकड़ों लोग शामिल थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad