थाने से फरार इनामी को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 26, 2021

थाने से फरार इनामी को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

                  जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर पुलिस ने लूटकांड के एक थाने से फरार 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गोली बदमाश के पैर में लगी बताई जा रही है मुठभेंड के दौरान एक सिपाही को भी गोली लगी है जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के अनुसार जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश चंदन सोनकर पकड़ा गया है। जबकि मुठभेड़ में बदमाश के साथ एक सिपाही को भी गोली लगी है। बदमाश के पास से दो देशी तमंचा दो कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं। साथ ही हथकड़ी को भी बरामद किया गया है।बताया जा रहा है कि 17 जुलाई को थाना गौराबादशाहपुर स्थित केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाशों ने एक ट्रक से एक लाख रूपये लूट लिए थे,चालक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एक चंदन नामक बदमाश को पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस बदमाश को थाने लाई रात में ही चंदन थाने से मैं हथकड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि बदमाश की तलाश कर रही पुलिस ने उसे बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया और हथकड़ी की बरामदगी के लिए उसे एक गांव में ले जाया गया जहां चंदन के साथी पुलिस पर फायर करने लगे, जवाब में पुलिस ने फायर कर चंदन सोनकर को गिरफ्तार कर लिया जबकि साथी भागने में सफल रहे। पुलिस भागे हुए अपराधियों की भी तलाश कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad