गोली मारकर भाजपा नेता समेत साथी को हमलावरों ने किया घायल,एक हिरासत में - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 26, 2021

गोली मारकर भाजपा नेता समेत साथी को हमलावरों ने किया घायल,एक हिरासत में

                   प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र में एक  दुकान पर रविवार को चाय पी रहे भाजपा कार्यकर्ता समेत दो लोगों को हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रानीगंज थाना क्षेत्र के संडौरा निवासी अमित कुमार तिवारी उर्फ मोनू  जो भाजपा कार्यकर्ता है और जयप्रकाश हरिहरगंज बाजार स्थित एक दुकान पर चाय पी रहे थे तभी थाहीपुर की ओर से चार बाइक से 8 लोग पहुंचे और बाइक से उतरते ही मोनू व जयप्रकाश पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मोनू और जयप्रकाश गोली लगने से घायल हो गए। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे,इसी बीच हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने बताया कि घायल मोनू व जयप्रकाश ने जानकारी दी कि चुनावी रंजिश व विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत करने पर प्रधान व उसके बेटों समेत अन्य लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह घटना चुनावी रंजिश के कारण हुई बताई जा रही है। हालांकि पुलिस घटना की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad