डबल मर्डर:चाची की कुल्हाड़ी मार कर हत्या,चाचा ने भतीजे को मारा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 17, 2021

डबल मर्डर:चाची की कुल्हाड़ी मार कर हत्या,चाचा ने भतीजे को मारा

झारखंड कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित सिविल गांव में एक भतीजे ने अपनी चाची को डायन का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जबकि मृतिका के आक्रोशित पति ने आरोपी भतीजे को भी कुल्हाड़ी मारकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मगदेव मुंडा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मृतकों की शिनाख्त भिन्सारी देवी 55 और उसका भतीजा राजपाल मुंडा 23 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर के सदस्यों को बीमार रहने के कारण भतीजा अपनी चाची को जिम्मेदार ठहराता था और उस पर डायन होने का आरोप लगाता था।बताया गया कि भिन्सारी को घर में अकेला पाकर राजपाल कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और वार करने लगा जिससे उसकी मौत हो गयी।राजपाल को मौके से भागते लोगों ने देख लिया जिसकी जानकारी लोगों ने उसके पति मगदेव मुंडा को दी।जिस पर वह आक्रोशित होकर भतीजे को खोजने लगा ज्यों ही वह मिला मगदेव अपना आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे राजपाल की भी मौत हो गयी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad