फौजी की तालाब में डूबने से मौत,गांव में मचा कोहराम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 26, 2021

फौजी की तालाब में डूबने से मौत,गांव में मचा कोहराम

बरेली जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में छुट्टी पर आए एक फौजी की नहाते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शाहपुर निवासी फौजी अनिल कुमार गंगवार 13 जुलाई को छुट्टी पर घर आया था। रविवार को अनिल  स्कूल के पास तालाब में नहाने गया था और उसी दौरान डूब गया। घटना के बाद उसे निकालकर एक निजी अस्पताल में ले जाया गया बाद में उसे मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव सहित परिजनों में कोहराम मच गया।अनिल के परिवार में उनकी मां, पत्नी एक बेटा और एक बेटी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad