लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है। जिसके लिए आगामी महीनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में उनके सम्मेलनों की आहट लग रही है। बीते दिनों बसपा अयोध्या से ब्राह्मण सम्मेलन शुरू कर चुकी है, इसके बाद समाजवादी पार्टी भी ब्राह्मण सम्मेलन के लिए लालायित दिख रही है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सपा 23 अगस्त को टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान बलिया से ब्राह्मण सम्मेलन का आगाज करेगी। जिसमें पूर्वांचल सहित प्रदेश के ब्राह्मण नेताओं का जमावड़ा हो सकता है। इस कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शिरकत करेंगे। सपा ने इस कार्यक्रम की तैयारी पार्टी के पांच ब्राह्मण नेताओं के कंधों पर रखी है जिसके लिए तैयारी चल रही है।
Post Top Ad
Tuesday, July 27, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment