महंत की धारदार हथियार से हत्या,सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 9, 2021

महंत की धारदार हथियार से हत्या,सनसनी

संभल प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर के महंत की धारदार हथियारों से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। मंदिर परिसर में शव मिलने से हड़कंप की स्थिति मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस व पुलिस के अफसर पहुंच गए।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि शुक्रवार की सुबह असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव में प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर स्थित है ग्रामीण जब रोज की भांति सुबह पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो महंत भरत गिरी महाराज का शव पड़ा हुआ मिला, महंत के लहूलुहान शव देख ग्रामीणों के होश उड़ गए।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad