डिप्टी कमिश्नर समेत सात पर मुकदमा,ग्राम पंचायत अधिकारी हो चुके हैं निलंबित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 22, 2021

डिप्टी कमिश्नर समेत सात पर मुकदमा,ग्राम पंचायत अधिकारी हो चुके हैं निलंबित

                  गोंडा जिले में मनरेगा के तहत बिना कार्य कराए ही 37.74 लाख रुपए के भुगतान के मामले में तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर मनरेगा समेत सात के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जबकि इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि गांव के ही देवी प्रसाद ने विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त कार्यालय में 1 दिसंबर 2020 को शिकायत दर्ज कराई थी, मामला मुजेहना ब्लाक के ग्राम पंचायत बेसहूपुर का बताया जा रहा है। गो संरक्षण केंद्र, पशु शेड, इंटरलॉकिंग, तालाब सुंदरीकरण व आवास में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच कराई गई जहां जांच कमेटी ने गांव में बिना कार्य कराए ही 37.74 लाख रू०भुगतान करने के मामले में कार्रवाई की संस्तुति की गई थी।जिसमें विभागीय कार्यवाही के साथ ही एफआईआर के आदेश दिए गए थे। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी को बीते दिनों निलंबित कर दिया गया था। प्रभारी एडीओ पंचायत दिलीप कुमार उपाध्याय ने मोतीगंज थाने में तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad