रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- शहावाबाद स्थित पूर्व ग्राम प्रधान गोपाल यादव के आवास पर रविवार को भारतीय पशुपालन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर यादव की उपस्थिति में बैठक के दौरान भारतीय पशुपालक संघ आराजी लाइन ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। जिसके दौरान ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रकाश यादव प्रधान,उपाध्यक्ष संतोष यादव प्रधान ,महासचिव श्यामलाल चौहान प्रधान, कोषाध्यक्ष राकेश पटेल बनाए गये। इस अवसर पर भारतीय पशुपालन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने कहा कि पशुओं में बढ़ रही बीमारी के रोकथाम के लिए प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराया जाय और पशुपालकों के हित में पशुपालकों के परिवार को 5 लाख तक निशुल्क बीमा कराया जाए। इस अवसर पर भारतीय पशुपालक संघ के प्रदेश महासचिव गोपाल यादव प्रधान ने कहा बढ़ती महंगाई को देखते हुए पशुपालकों को निशुल्क बिजली की मांग की।बैठक में काशीनाथ यादव, मनीष कुमार शर्मा ,श्री प्रकाश प्रधान, संतोष प्रधान, श्यामलाल चौहान ,राकेश पटेल आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।बैठक की अध्यक्षता गोपाल यादव व संचालक श्यामलाल चौहान ने किया।

No comments:
Post a Comment