बुरादे की आड़ में हरियाणा से बिहार ले जायी जा रही अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार, प्रयुक्त ट्रक बरामद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 4, 2026

बुरादे की आड़ में हरियाणा से बिहार ले जायी जा रही अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार, प्रयुक्त ट्रक बरामद

 

बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 1 करोड़ 50 लाख रूपये

चन्दौली जिले की सैयदराजा पुलिस और निरीक्षक स्वाट सेल राम जनम यादव, प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 आशीष मिश्रा व थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुखबिर की सूचना के आधार पर काले शाह बाबा की मजार (NH-19 हाईवे, उत्तरी लेन) के पास से सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चन्दौली की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक (सं0 MH 18 BZ 7720) को पुलिस टीम द्वारा सतर्कतापूर्वक रोक कर ट्रक के डाले की सघन तलाशी लेने पर पीछे रखी पीली प्लास्टिक की बोरियों में भरे लकड़ी के बुरादे की आड़ में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की कुल 1185 पेटी (10451.52 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

ट्रक से उतरकर भागने का प्रयास कर रहे चालक को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेरा राम उर्फ सुरेश कुमार पुत्र बाला राम निवासी टाकुबेरी, थाना सिन्धारी, बाड़मेर (राजस्थान) उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई।पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पैसों के लालच (₹ 1 लाख रुपये) में पानीपत (हरियाणा) के पास एक अज्ञात व्यक्ति से शराब लदा ट्रक लेकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने हेतु जा रहा था। रास्ते में पुलिस से बचने के लिए उसने ऊपर लकड़ी के बुरादे की बोरियाँ लाद रखी थीं। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित करीब ₹ 1 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है।इस सम्बन्ध में पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, थाना सैयदराजा,उ0नि0 बलबीर सिंह,का0 रतन कुमार,का0 शंकर राम,का0 अंकित कुमार सिंह,का0 राजू सिंह (चालक),हे0का0 चालक राजेश यादव, हो0गा0 राम प्रवेश तिवारी, थाना सैयदराजा शामिल थे।वहीं स्वाट/सर्विलांस टीम मेंनि0 रामजनम यादव,उ0नि0 आशीष मिश्रा,हे0का0 अरविंद भारद्वाज,हे0का0 आनंद सिंह,हे0का0 राणा प्रताप सिंह,हे0का0 रामानंद यादव,हे0का0 आशुतोष सिंह,हे0का0 सतीश पटेल,हे0का0 दीपक मिश्रा,हे0का0 आदित्य पाण्डेय,हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव,का0 नीरज कुमार तिवारी,का0 अजीत कुमार सिंह,का0 अमित सिंह,का0 महेश यादव,का0 गणेश तिवारी,का0 मनोज यादव औरका0 संदीप कुमार शामिल थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad