बालिका महोत्सव पर सड़क पर उतरकर किशोरियों ने मांगा बराबरी का हक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 4, 2026

बालिका महोत्सव पर सड़क पर उतरकर किशोरियों ने मांगा बराबरी का हक

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब। बालिका दिवस पर किशोरियों को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से समता किशोरी युवा मंच, मनरेगा मजदूर यूनियन व आशा विश्वास ट्रस्ट, जन शिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बालिका महोत्सव का आयोजन चंदापुर में किया गया। सम्मेलन की शुरुआत किशोरी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, जेंडर, जलवायु परिवर्तन तथा संवैधानिक मूल्यों पर जागरूकता रैली के साथ की गई। रैली चंदापुर पंचायत भवन से मुख्य बाजार तक निकाली गई। रैली में किशोरियों ने बाबा मुझको बढ़ने दो, पढ़कर आगे बढ़ने दो, हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते आदि नारे लगाए। रैली के समापन के बाद सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें समता किशोरी युवा मंच से जुड़ी किशोरियों ने डांस, नाटक, भाषण, चुटकुला आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि देश को विकसित बनाना है तो किशोरियों महिलाओं को बराबरी का हक देना होगा, आज हमारी लड़कियां विश्व चैंपियन हैं, जरूरत है लड़कियों को लड़कों के बराबर मौके देने की। समता किशोरी युवा मंच की पूजा ने कहा कि लड़कियां किसी भी मायने में लड़कों से कम नहीं हैं, सड़क पर उतरकर किशोरियों ने हक की आवाज बुलंद की है जो काबिले तारीफ है। कार्यक्रम संयोजक रेनू पटेल ने कहा कि हमारा मकसद किशोरियों को आजाद कराना है, समाज की रूढ़ियों ने किशोरियों को चारदीवारी में कैद कर रखा है, हम उन्हें उस कैद से बाहर निकालने के लिए काम कर रहे हैं। सम्मेलन में पूजा, प्रीति, रेनू, राम सिंह वर्मा, अनिल मौर्या, सरोजा, प्रियंका, राजेंद्र पटेल, मिशन शक्ति अभियान से मानसी, प्रिज्म मैटिक फाउंडेशन से अनामिका, कविता, आरती, विजयलक्ष्मी, रिया, अमिता, सोनी, आशा, प्रिया, साक्षी, काजल, सिमरन, बरखा, सोनाली सहित 30 गांव की करीब 750 किशोरियां शामिल हुईं। संचालन सपना व नेहा ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad