रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी मिर्जामुराद कोरोना महामारी के चलते दिहाड़ी मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाँव के बहुत सारे देहाड़ी और प्रवासी मजदूर बेरोजगार हो गए है, उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है। सामाजिक संस्था लोक समिति और आशा ट्रस्ट ऐसे लोगों की लगातार मदद कर रही है। शुक्रवार को जंसा क्षेत्र के सिहोरवां और मिर्जामुराद क्षेत्र के नागेपुर, कनकपुर,प्रतापपुर आदि गाँव में 160 जरूरतमंद दिहाड़ी मजदूर,गर्भवती विधवा,वृद्ध एकल महिला तथा दिब्यांग परिवारों को राहत सामाग्री वितरित किया, राशन के साथ ही लोगों में मास्क भी वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचने के लिये जागरूक भी किया गया, तथा नियमित मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने, शोसल डिस्टेंसी का पालन करते हुए समय से कोरोना का टीका लगाने के बारे में भी बताया गया।लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि संस्था द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित कर लगातार राहत सामग्री वितरण का कार्य किया जा रहा है। अबतक 3000 से ज्यादा परिवारों को राशन व पौष्टिक आहार आदि दिया जा चूका है । राशन किट में लोगों को आटा, चावल,दाल, सोयाबीन,नमक,साबुन, मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर नन्दलाल मास्टर,रामबचन,शिवकुमार,पंचमुखी,श्यामसुन्दर, अमित, सोनी, मनजीता,सीमा,अनीता, आशा, सुनील,सरोज,राजकुमारी,विनोद, विद्या,मनजीता,शमा,मधुबाला एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment