गोंडा जिले में जनता दर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा तहसीलदार और नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता करने के साथ ही उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया गया जिस से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में लगभग आधा दर्जन नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ नगर कोतवाली में एफ आई आर दर्ज किया है। मीडिया सूत्रों से मिली खबर के अनुसार जानकारी मिली की तहसीलदार ने बताया कि सोमवार को वह तहसील सभागार में नायब तहसीलदार के साथ जनता दर्शन में जन शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे इसी बीच कुछ अधिवक्ता आए और कुर्सी मेंज तोड़ने लगे, इस दौरान लोगों ने नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता करने के साथ ही उन्हें बंधक बनाने का भी प्रयास किए। किसी तरह बच कर उन्होंने घटना की सूचना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व डीएम को दी जिस पर पुलिस के पहुंचने के बाद अधिवक्ता चले गए। बताया गया कि तहसील सभागार में हुई यह घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है।पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com


No comments:
Post a Comment