एफआईआर:उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य पर fir - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 30, 2021

एफआईआर:उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य पर fir

                  

आगरा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पर आगरा के लोहामंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है।इनके आलावा इस प्रकरण पर 17 नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया गया है।सभी पर तिरंगा यात्रा के दौरान 50 लोगों से अधिक की भीड़ जुटाने का आरोप है।बताया गया कि पुलिस ने धारा 188,269,270 के तहत केस दर्ज किया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी आगरा,अयोध्या और नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है।रविवार को निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।बताया जाता है कि पुलिस ने तिरंगा यात्रा के लिए पचास लोगों की अनुमति दी थी लेकिन काफी लोग इकट्ठा हो गये।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad