गठबंधन के बारे में अखिलेश ने क्या कहा जानें - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 23, 2021

गठबंधन के बारे में अखिलेश ने क्या कहा जानें

                   

लखनऊ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक निजी चैनल में दिये गये एक सवाल के जबाव में कहा है कि आरएलडी और सपा का लोकसभा चुनाव में गठबन्धन था और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियां साथ चुनाव लड़ेंगी।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए  राष्ट्रीय लोकदल तथा शिवपाल यादव की पार्टी सहित अन्य छोटी पार्टियों के साथ भी  गठबन्धन किया जायेगा।उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद अगर सरकार बनती है तो लाए गये तीनों कृषि कानूनों को उत्तर प्रदेश में लागू नहीं किया जायेगा।उन्होंने गठबन्धन के बारे में और कुछ भी खुलासा करने से इंकार किया।उन्होंने कहा कि सपा केवल छोटे दलों के साथ गठबन्धन कर के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।चाचा शिवपाल यादव के साथ गठबन्धन पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके साथ भी होगा,कुछ चींजे हम लोगों पर भी छोड़ दीजिये।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad