काशी से चली साइकिल रैली पहुंची प्रयागराज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 22, 2021

काशी से चली साइकिल रैली पहुंची प्रयागराज

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी-साइकिल रैली संख्या 3, दिनांक 21 सितम्बर को सुभाष चंद्रा (भारतीय पुलिस सेवा ) पुलिस महा निरीक्षक मध्य सेक्टर की देखरेख में गोपीगंज (रात्रि विश्राम स्थल) से प्रयागराज के लिए सुबह 7:00 बजे  सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रेंज चंदौली (डाफी वाराणसी) के नेतृत्व में प्रस्थान की, साथ-साथ कंधा से कंधा मिलाते हुए अनिल कुमार वृक्ष (कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल वाराणसी) जवानों का जोश बढ़ाते हुए साइकिल चलाते हुए प्रयागराज पहुंचे।साइकिल रैली आगे के सफर में भीष्ती ,हंडिया मोड़ पहुंची जहां सिपाही जीडी सिद्धनाथ यादव 95 बटालियन के परिवारजनों द्वारा गर्मजोशी से भारत माता की जय के उद्घोष के बीच माल्यार्पण किया गया।इसके बाद साइकिल रैली हनुमानगंज होते हुए रस मोड़ अंतरराष्ट्रीय विद्यालय हाबुसा पहुंची जहां इसका भव्य स्वागत विद्यालय के डायरेक्टर राधेश्याम तिवारी एवं विद्यालय के प्रबंधक द्वारा किया गया।वाहिनी के पंकज कुमार यादव द्वारा सहसो में साइकिल रैली टीम का स्वागत करने की व्यवस्था की गई थी। सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं को रैली के आयोजन के महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया गया तत्पश्चात साइकिल रैली थाना थरवई जनपद प्रयागराज पहुंची जहां इस का भव्य स्वागत थाना स्टाफ द्वारा किया गया। तत्पश्चात साइकिल रैली 101 आर.ए.एफ.बटालियन , शांतिपुरम प्रयागराज पहुंची जहां इसका भव्य स्वागत  मनोज कुमार गौतम (कमांडेंट 101 आर.ए.एफ.) कथा अधिकारी एवं जवानों द्वारा भारत माता की जय के उद्घोष के बीच किया गया।95 वी वाहिनी के साइकिल चालक दल के प्रतिभागियों को संजीव राय (पुलिस उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  रेंज प्रयागराज ) द्वारा अंग वस्त्र, मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  रात्रि में खाना का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोग सम्मिलित हुए उसके पश्चात रात्रि विश्राम किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad