भाजपा ने घोषित की ओबीसी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 23, 2021

भाजपा ने घोषित की ओबीसी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है।जिसमें 57 सदस्य हैं और 15 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के.लक्ष्मण की ओर से शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के अनुमति के बाद नामों की घोषणा की गयी है।जिसमें बिहार की उपमुख्यमंत्री रेनू देवी,असम सरकार में मंत्री अजंता नियोग,केन्द्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक,गोवा सरकार के मंत्री मिलिंद नायक,हरियाणा सरकार के मंत्री ओम प्रकाश यादव,हिमाचल सरकार की मंत्री सरवीन चौधरी,कर्नाटक के मंत्री श्री निवास पुजारी,उ०प्र० के मंत्री रमापति शास्त्री और ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष दारा सिंह चौहान का नाम शामिल है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad