मंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,जानें क्या है मामला... - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 24, 2021

मंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,जानें क्या है मामला...

                   

बिहार गोपालगंज बिहार के खान व भूतत्व मंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी बबलू आर्य को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि बबलू आर्य की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने गोपालगंज के थाना नगर क्षेत्र स्थित पुरानी चौक निवासी महेश कुमार को भी गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि बबलू आर्य के द्वारा संसद भवन में प्रवेश को लेकर फर्जी पास बनवाया गया था।यह फर्जी पास महेश कुमार के द्वारा बनवाया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 1 सप्ताह पहले जांच शुरू की थी जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री के आप्त सचिव बबलू आर्य को 3 दिन पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि संसद भवन में प्रवेश को लेकर फर्जी पास से जुड़ा हुआ मामला है, जिसको लेकर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पहले बबलू आर्य को गिरफ्तार किया था अब शनिवार को महेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad