पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक को पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 28, 2021

पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक को पकड़ा

                         

चन्दौली शहाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ करनौल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रणजीत चौहान निवासी केराडीह थाना शहाबगंज बताया है।इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराध रोकथाम, अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सुखराम भारती व क्षेत्राधिकारी चकिया शेषमणि पाठक के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शहाबगंज मनोज कुमार की अगुवाई में पुलिस ने उक्त कामयाबी अर्जित की है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को संबंधित धाराओं में चालान किया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शराब बेचकर वह अपनी जीविका चलाता है। गिरफ्तारी व बरामदगी टीम में उपनिरीक्षक केशव प्रसाद सिंह, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव तथा हेड कांस्टेबल श्यामानंद यादव शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad