रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में बृहस्पतिवार को थाना रोहनियाँ पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान डीसीएम में क्रूरता पूर्वक 16 गोवंश को लादकर (14 राशि बैल व 02 राशि गाय) बंगाल ले जा रहे गो तस्कर अशरफ पुत्र रहमत अली निवासी भरवारी,कोखराज जिला कौशाम्बी उम्र- 26 वर्ष तथा चालक मो0 आफाक पुत्र मो0 अफसार निवासी भरवारी , कोखराज जिला कौशाम्बी उम्र 40 वर्ष को नरउर गोविंदपुर बगिया थाना रोहनियाँ वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना रोहनियाँ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0507/2021 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
No comments:
Post a Comment