पूर्व विधायक का निधन,दौड़ी शोक की लहर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 19, 2021

पूर्व विधायक का निधन,दौड़ी शोक की लहर

                  

चन्दौली चकिया माकपा नेता एवं पूर्व विधायक का०दीनानाथ सिंह यादव का लंबी बीमारी के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।बतादें कि पूर्व विधायक काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे,परिजन उनका लगातार इलाज करा रहे थे। 1991 में वे गंगापुर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उनके निधन की खबर पाकर पार्टी के लोग तथा उनके शुभचिंतक उनके चकिया स्थित आवास पर जुट गए और शोक व्यक्त किए। परिजनों के द्वारा उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव जिगना शहाबगंज ले जाया गया है जहां से दोपहर के समय उन्हें चकिया स्थित पार्टी कार्यालय लाया जाएगा,जहां पार्टी के लोग उनका अंतिम दर्शन करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad