बिहार के बेगूसराय में छठ घाट पर नहाते समय एक व्यक्ति को डूब जाने के बाद जमकर बवाल हुआ। मृतक के परिजनों समेत अन्य लोगों ने इस कदर बवाल काटा कि पुलिस को कई राउंड फायरिंग करनी पड़ी और नाराज लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में लगे दो बहनों और पुलिस गश्ती वाहन में आग लगा दी। वही कार्यालयों में तोड़फोड़ और रोड़े बाजी की गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई राउंड फायरिंग की, घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। इस संबंध में बताया गया कि बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा गांव निवासी नंदकिशोर बागमती नदी में स्नान के दौरान डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में पानी से निकालकर बखरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि बखरी पीएचसी पहुंचाया गया तब तक वह जिंदा था लेकिन उसे समय पर इलाज नहीं मिला जिससे उसकी मौत हो गई।इस लापरवाही से नाराज होकर हंगामा हुआ है। घटना के संबंध में एसपी ने बताया कि भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस द्वारा कई राउंड गोलियां चलाई गई है, जिसकी जांच की जा रही है। दोषी चाहे जो भी हो कार्यवाही की जायेगी।एसपी ने बताया कि एक थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घटना में घायल हुए है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment