रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के केसरीपुर स्थित भास्करा तालाब में बृहस्पतिवार की सुबह केसरीपुर निवासी अशोक कुमार 35 वर्षीय नामक युवक का शव तालाब में उतराया हुआ मिला। जिसकी सूचना पाकर रोहनिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराया। शिनाख्त मृतक के भाई राम लखन ने अशोक कुमार के रूप में किया और बताया कि मृतक का विगत कुछ दिन पहले से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। बताया कि दो नवंबर को घर से निकल कर कहीं गायब हो गए थे।परिवार वालों ने काफी खोजबीन की जब अशोक कुमार का कहीं पता नहीं चला तो रोहनिया थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी था।मृतक को दो लड़का अमन 8 वर्ष ,क्रिश 10 वर्ष और एक 5 वर्ष की सुंदरी नामक लड़की है। घटना की सूचना पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया तथा पत्नी पूनम का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक अशोक राजगीर मिस्त्री का काम करता था।रोहनिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा दिया।
No comments:
Post a Comment