चन्दौली चकिया माकपा नेता एवं पूर्व विधायक का०दीनानाथ सिंह का लंबी बीमारी के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।बतादें कि पूर्व विधायक काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे,परिजन उनका लगातार इलाज करा रहे थे। 1991 में वे गंगापुर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उनके निधन की खबर पाकर पार्टी के लोग तथा उनके शुभचिंतक उनके चकिया स्थित आवास पर जुट गए और शोक व्यक्त किये।बाद में परिजनों के द्वारा उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव जिगना शहाबगंज ले जाया गया और दोपहर में उन्हें चकिया स्थित पार्टी कार्यालय लाया गया,जहां पार्टी के लोगों तथा अन्य राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका अंतिम दर्शन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धाजंलि सभा के बाद परिजनों ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्थिव शरीर को कंधा देकर उन्हें नगर पंचायत के बार्डर तक पहुंचाया।इस दौरान 'जब तक सूरज चांद रहेगा कामरेड तेरा नाम रहेगा' के जोरदार नारे लगाये जा रहे थे।इस मौके पर माकपा के राज्य सचिव डा०हीरा लाल यादव,राजद के नेता सुरेन्द्र सिंह,सपा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर,पूर्व विधायक जितेंद्र एड०,मकपा नेता लालचन्द्र एड०,शम्भू नाथ यादव,राम अचल यादव,लालमनी विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment