वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 2, 2021

वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चन्दौली चकिया पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू एसटी नंबर 67/ 17 व अपराध संख्या 270/16 से संबंधित वारंटी मनोज कुमार गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 6 विभूति नगर थाना चकिया को उसके घर विभूति नगर से पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की है। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सुखराम भारती के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व टॉप 10,वांछित,वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया तथा प्रभारी निरीक्षक चकिया राजेश यादव व उनके द्वारा गठित टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक राजेश कुमार राय, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह तथा कांस्टेबल शिवकेश यादव शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad