एड्स दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 1, 2021

एड्स दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-जगतपुर महाविद्यालय में बुधवार को एड्स दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही साथ स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर मधु जैन महिला प्रसूति विभाग सर सुंदर अस्पताल ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उनको दवा और खानपान के बारे में बताया। तत् पश्चात इसी क्रम में सामुदायिक क्लीनिक की प्रोफ़ेसर संगीता कंसल, सर सुंदर हॉस्पिटल बीएचयू की डॉक्टर ने एड्स क्या है, यह किस प्रकार होता है तथा कुछ प्रश्नावली के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया। तत्पश्चात डॉक्टर ममता ने वर्तमान समय में वाइरस से बचाव, खानपान एवं स्वयं सुरक्षा पर बल दिया।इसी क्रम में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य रमेश पाठक ने नारी की महानता पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ निलय सिंह ने स्वागत उद्बोधन किया तथा स्मृति चिन्ह के रूप में प्लांट दिया। महाविद्यालय के एनएसएस और रेंजर्स की छात्राओं ने अपना पूर्ण योगदान दिया तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण किए गये। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अमिता श्रीवास्तव समाजशास्त्र विभाग ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ शकुंतला सिंह इतिहास विभाग ने किया ।कार्यक्रम के दौरान डॉ मोनिका सिंह, डॉक्टर ज्योतिका श्रीवास्तव, डॉक्टर संगीता, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डॉक्टर कृपाशंकर सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad