फोटो संकेतिक
त्रिपुरा अगरतला के सिपाहीजला जिले में तेल और प्राकृतिक गैस के कोनबान गैस संरक्षण केंद्र पर शनिवार को त्रिपुरा राज्य राइफल्स टीआरएस के पांचवी बटालियन के एक जवान ने अंधाधुंध गोली चला दी जिसमें दो कमांडिंग अधिकारियों की मौत हो गई।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुकांत दास 38 वर्ष में अपराध स्वीकारते हुए मधुपुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।घटना के बाबत पुलिस और टीआरएस अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सुकांत दास अपने 16 अन्य साथियों के साथ नायब सूबेदार किरण जामातिया कि कमांड में था। सुकांत छुट्टी पर जाना चाहता था जो पिछले कुछ दिनों से अटका था। क्योंकि उसे रिफ्रेशर कोर्स के लिए चुना गया था।शुक्रवार शाम को उसने जामातिया से बात की जिसके बाद वहां से उसे कंपनी कमांडर सूबेदार मरका सिंह जमातिया के पास भेंज दिया गया। शनिवार सुबह जब मरका जामातिया अपने दैनिक दौरे पर कंपनी पहुंचे तब सुकांत ने उनसे छुट्टी की बात की,जिसके बाद दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई और फिर सुकांत ने अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी। त्रिपुरा सरकार ने इस दर्दनाक घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
No comments:
Post a Comment