रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'नि:शुल्क राशन वितरण महाअभियान' के तहत रोहनिया विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह ने मोहनसराय गांव में ग्राम प्रधान मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में राजकमल गुप्ता कोटेदार के राशन की दुकान पर लाभार्थियों को मुफ्त राशन वितरण किया। इसके अलावा रानी बाजार में ग्राम प्रधान अनिल मोदनवाल ने प्रमोद जायसवाल कोटेदार के दुकान पर तथा मिल्की चक ग्राम प्रधान पार्वती यादव ने कोटेदार लाल बहादुर यादव के राशन की दुकान पर तथा भीम चंडी ग्राम प्रधान विजय गुप्ता तथा कचनार गांव में विजय पटेल ने कोटेदार झगड़ के राशन की दुकान पर गांव के लाभार्थियों को मुफ्त राशन वितरण किया।जिसमें लाभार्थियों को खाद्य तेल, दाल एवं नमक के साथ मुफ्त राशन भी प्राप्त हुआ।इस अवसर पर मुख्य रूप से मुन्ना लाल यादव, संजय पटेल,रामधनी यादव, डॉ राजेश कुमार वर्मा, दीपक गुप्ता, प्रदीप यादव ,रोशन माली इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment