विधायक ने पार्टी छोड़ी,सपा में मिली अहम जिम्मेदारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 24, 2022

विधायक ने पार्टी छोड़ी,सपा में मिली अहम जिम्मेदारी

आगरा फतेहाबाद विधानसभा सीट से वर्तमान भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि विधायक जितेंद्र वर्मा टिकट कटने के बाद रविवार को साइकिल पर सवार हो गए। लखनऊ में उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण की। सपा ने जितेंद्र वर्मा को आगरा का जिलाध्यक्ष बनाया है। बता दें कि जितेंद्र वर्मा निषाद समाज से आते हैं पूर्व में सपा में शामिल रहे वर्मा 2017 में भाजपा के टिकट पर फतेहाबाद सीट से जीते थे। इस बार उनका टिकट कट गया था।भाजपा ने इस बार फतेहाबाद से छोटे लाल वर्मा को टिकट दिया है। साल 2008 से 2013 तक जितेंद्र वर्मा सपा के जिलाध्यक्ष रहे थे।सपा में शामिल होने से पहले विधायक ने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेज दिया था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad