महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 14, 2022

महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्तमान असंतुलित जीवनशैली से प्रभावित युवा पीढ़ी हेतु संस्कृत विभाग तथा ध्यान एवं योग समिति के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के लिए योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ निलय कुमार और हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ रमेश चन्द्र पाठक ने किया।शिविर संयोजिका एवं प्रशिक्षिका लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यह क्रियात्मक योग शिविर युवा पीढ़ी का उत्थान-अध्यात्म एवं योग का साथ को समर्पित है।जिसमें सूर्य नमस्कार, योगमुद्राओं,ध्यान-योग,शंख-वादन,प्रकृति-सान्निध्य ध्यान आदि का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया जाएगा।उद्घाटन सत्र में छात्र-छात्राओं ने आत्मिक-उन्नति हेतु निरन्तर योग के प्रति संकल्पित रहने का शपथ लिया। योग शिविर में डाॅ नन्दलाल शर्मा, उपेन्द्र शर्मा,डाॅ सुरेश सिंह एवं मुन्ना सिंह ने छात्रों को योग टिप्स दिये।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad