धूमधाम से मनायी गई महर्षि कश्यप निषादराज गुहा की जयंती - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 6, 2022

धूमधाम से मनायी गई महर्षि कश्यप निषादराज गुहा की जयंती

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी- सुभासपा महानगर कार्यालय लोहिया नगर आशापुर में महर्षि कश्यप व निषाद राज गुहा की जयंती मनाई गई। सुभासपा महानगर प्रभारी जागेश्वर राजभर ने कहा कि ऋषि-मुनियों में सर्वश्रेष्ठ महर्षि कश्यप जी जिन्होंने कश्मीर में रहकर कश्मीर को देश के सुंदर प्रान्त की कल्पना की जिनके नाम पर कश्मीर नाम पड़ा।  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अन्यन्त भक्त एवं निषाद मल्लाह समाज के अराध्यदेव केवट गुहाराज निषाद जी को भगवान राम का मित्र कहा जाता है।निषाद राज ने तपस्या किया था कि प्रभु राम का दर्शन करूँगा और प्रभु राम ने उनकी इक्षा पूरी की थी।जिसमें मुख्य रुप सेमहानगर प्रभारी जागेश्वर राजभर, महानगर अध्यक्ष महिला मंच रानी चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमारी राजभर , दशरथ राजभर मंडल उपाध्यक्ष, संतोष प्रजापति मंडल उपाध्यक्ष, गोपाल राजभर, फौलाद राजभर, मनीष राजभर, संदीप राजभर, डॉ.गनेश राजभर, मंजू सहानी, रामसूरत भगत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad