कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के प्रथम काशी आगमन पर हुआ भब्य स्वागत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 11, 2022

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के प्रथम काशी आगमन पर हुआ भब्य स्वागत

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद काशी में प्रथम आगमन के दौरान रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर स्थित श्री राम उत्सव वाटिका में आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में सोमवार को रात्रि में 8 बजे अपना दल एस के जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल की अध्यक्षता में अपना दल एस तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी गण द्वारा कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा राजातालाब चौराहे पर ब्लाक प्रमुख आराजी लाइन प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल तथा कनेरी में राजकुमार वर्मा तथा बैरवन में ग्राम प्रधान लाल बिहारी पटेल ,मोहनसराय में ग्राम प्रधान मनोज कुमार वर्मा, दरेखू में प्रधानाचार्य फूलचंद पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल, पूर्व राज्य मंत्री रेखा वर्मा ,सर्वेश तिवारी ,डॉ सुशील दुबे ,सोनू सिंह ,मनीष सिंह ,डॉ अनूप सिंह, राधेश्याम भारती, दीपू पटेल, श्याम नारायण पटेल, सहित अपना दल एस तथा भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad