सीएम योगी ने अधिकारियों को दी चेतावनी,गुणवत्ता में नहीं मिलनी चाहिए कमी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 16, 2022

सीएम योगी ने अधिकारियों को दी चेतावनी,गुणवत्ता में नहीं मिलनी चाहिए कमी

                   

                              फाइल फोटो
गोरखपुर
नवनिर्मित गोरखनाथ मंदिर-स्पोर्ट्स कॉलेज फोरलेन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, समय से निर्माण कार्य पूरा करा लेने को कहा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं मिलनी चाहिए, किसी प्रकार का कोई बहाना नहीं चलेगा। निरीक्षण के दौरान सड़क पर लटक रहे बिजली के तारों को देखकर मुख्य अभियंता को तलब किया और कहा कि स्ट्रीट लाइट के खंभे को अभी लगे नहीं हैं, जल निकासी के लिए ड्रेनेज की क्या व्यवस्था है।उन्होंने फोरलेन निर्माण के साथ ही बिजली के तारों को अंदर ग्राउंड करने, स्ट्रीट लाइट के खंभों और जल निकासी के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में जलभराव नहीं होना चाहिए, शहर में जलभराव की समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकताओं में है।निरीक्षण के दौरान महापौर सीताराम जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad