दुल्हन के वगैर लौटी बारात,FIR हुआ दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 15, 2022

दुल्हन के वगैर लौटी बारात,FIR हुआ दर्ज

 

झारखंड के रांची में हो रही एक शादी में लड़के के पिता के द्वारा उपहार के स्वरुप पैसे और अन्य सामग्री मांगने पर लड़की वालों ने असमर्थता जताई जिस पर लड़का पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर लड़की और लड़के पक्ष में बहस के बाद मारपीट हो गई। बाद में दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि महावीर चौक स्थित एक हाल में शादी का प्रोग्राम चल रहा था। वरमाला के समय दूल्हे के पिता ने दुल्हन पक्ष के सामने पैसे और अन्य चीजों की डिमांड रख दी, जिस पर मामला बढ़ गया और दुल्हन पक्ष के लोगों को गुस्सा आ गया फिर मामला मारपीट में बदल गया। बाराती घराती एक दूसरे पर कुर्सियों और बर्तन से हमला करने लगे। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे लोगों को रोका और किसी तरह मामले को शांत कराया, लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इससे बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष के द्वारा कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad