10 लोगों की मौत,भीषण सड़क हादसे से मची अफरा-तफरी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 23, 2022

10 लोगों की मौत,भीषण सड़क हादसे से मची अफरा-तफरी

पीलीभीत यूपी जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में 23 जून की सुबह लगभग 6:00 बजे भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद गोला वापस लौट रहे थे इसी क्रम में सुबह गजरौला कस्बे में यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि ड्राइवर को झपकी आने के बाद वाहन पेड़ से टकरा गई,मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पीलीभीत के डीएम पुलकित खरे ने बताया कि डीसीएम में 17 लोग सवार थे एक्सीडेंट होने से मौके पर ही 10 लोगों की मृत्यु हो गई और 7 लोग घायल हुए हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad